महासमुंद : खेत में काम करने गया था परिवार घर में हो गई चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : खेत में काम करने गया था परिवार घर में हो गई चोरी


महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम सोरिद में एक घर से चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम सोरिद थाना महासमुंद निवासी डोमन यादव ने बताया कि 07 सितम्बर 2026 को सुबह करीबन 08:30 बजे वह नया घर के दरवाजे पर ताला लगाकर पुरे परिवार के साथ स्वयं का पुराना घर वार्ड नं0 05 सोरिद में गया और सहपरिवार खाना खाकर साथ में खाना टिफिन रखकर काम करने के लिए स्वयं के खेत गया और खेत से काम कर सहपरिवार वापस पुराने घर आये.

सहपरिवार खाना खाकर नया घर वार्ड नं0 09 मुडाडेरा सोरिद गये तो तब देखा कि नया घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था,  घर के अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का दरवाजा खूला हुआ था जिसमें नगद राशि 7000 रूपये, 01 नग चांदी का लछा, 02 नग चांदी का पायल, 02 नग चांदी का बाजू बंध, 01 नग चांदी का हाफ करधन, 01 नग सोने के गले का मंगल सूत्र कीमत जुमला करीबन 84000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था.

जिसका आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चलने पर पुलिस में इसकी शिकायत की गई, जिसपर पुलिस ने अज्ञात1 आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें