बसना : बहन को देखने कल्पना अस्पताल निकला युवक दुर्घटना के बा... - CG Sandesh

बसना : बहन को देखने कल्पना अस्पताल निकला युवक दुर्घटना के बाद पहुंचा श्याम अस्पताल

अपनी बहन को देखने के लिए कल्पना अस्पताल भवंरपुर निकला एक युवक दुर्घटना के बाद श्याम अस्पताल भंवरपुर पहुँच गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम माधोपाली निवासी शोभनाथ सिदार 03 अगस्त 2026 को शाम 05:00 बजे मोटर सायकल स्पेन्लडर क्रमांक सी जी 06 एच एफ 1263 से कल्पना अस्पताल भवंरपुर अपनी बहन को देखने निकला था, जिसका ग्राम मुडीडीह के पास एक्सीडेट हो गया है और उसे उपचार हेतु श्याम हास्पिटल भवंरपुर में भर्ती कराया गया.

इस घटना में शोभनाथ के बांए पैर, बाएं हाथ एवं बदन के अन्य बाहरी हिस्से में काफी चोट आया, जिसने बताया कि 03 अगस्त 2026 को वह घर से मोटर सायकल में कल्पना अस्तपताल भवंरपुर आ रहा था तथा ग्राम मुडीडीह के पास पहुँचा था कि सामने से आ रही मोटर सायकल जिसमे 03 तीन व्यक्ति बैठे थे उसे साईड में सामने से लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते आकर ठोक दिए. इस ठोकर से शोभनाथ मोटर सायकल सहित रोड में गिर गया और गिरने से वह बेहोश हो गया,

लोगो ने बताया कि शोभनाथ के मोटर सायकल को वाहन कमांक कमांक सी जी 13 ए एल 4355 का चालक जिसमे 03 सवारी बैठे थे उन्होंने ये एक्सीडेट किया. वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्र CG13AL4355 के चालक  पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें