सुकमा : पारिवारिक विवाद में भाई पर टंगिया से हमला, आरोपी गिर... - CG Sandesh

सुकमा : पारिवारिक विवाद में भाई पर टंगिया से हमला, आरोपी गिरफ्तार

सुकमा : पारिवारिक विवाद के दौरान अपने ही भाई पर धारदार टंगिया से हमला करने वाले आरोपी को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की धारदार टंगिया भी बरामद कर जब्त की है।

मामला 6 सितंबर की शाम का है। सोड़ीपारा निवासी गुड्डी कुहरामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई बामन कुहरामी घर में विवाद कर रहा था। समझाने पर आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से टंगिया लाकर उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के बाद उसकी जान बची।

मामले में सुकमा कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने एफएसएल अधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी बामन कुहरामी, उम्र 37 वर्ष, निवासी सोड़ीपारा की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद की गई। आरोपी को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें