तिल्दा-नेवरा में शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षकों का हुआ सम्मान
तिल्दा-नेवरा : विकासखंड तिल्दा-नेवरा में पालक समिति के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पी.एम. श्री कन्या शाला नेवरा-तिल्दा में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा और दीप जलाकर की।
समारोह में सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी सिखाते हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास करने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।