खल्लारी : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम सिंघी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.
सिंघी थाना खल्लारी निवासी दीनबंधु साहू ने बताया कि 06 सितम्बर 2026 के रात्रि करीबन 20:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई पुरेन्द्र साहू एवं भतीजा दुर्गेश साहू के द्वारा उसके घर के सामने गली में मां-बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौच कर रहे थे, जिसे दीनबंधु के द्वारा मना किया तो दोनो एक राय होकर हाथ मुक्का एवं आवेश में आकर दुर्गेश साहू टंगली ने दीनबंधु के सिर में पीछे से वार किया जिससे उसके सिर में चोट लगा है.
दीनबंधु ने बताया कि दोनो के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई है, घटना को उसकी पत्नि पार्वती साहू, मां सुखम बाई साहू एवं साला गणेश राम साहू ने देखा व सुने हैं.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुरेन्द्र साहू और दुर्गेश साहू के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.