कोमाखान : चार लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

कोमाखान : चार लीटर महुआ शराब जप्त

कोमाखान थाना अंतर्गत टुहलू चौकी पुलिस ने 06 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सुचना पर करीब चार लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी मंदिर पारा टुहलू में अवैध महुआ शराब जरीकेन में बिक्री करने रखा है.

उक्त सुचना पर पुलिस मुखबिर के बताये हुए स्थान में घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया कि जहां मंदिर पारा टुहलू घर बाडी में एक व्यक्ति एक प्लास्टिक थैला के अंदर में एक 05 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन में 04 लीटर भरी हुई द्रव्य रखे मिला. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कला सिंग मांझी पिता नरसिंग मांझी उम्र 40 वर्ष साकिन मंदिर पारा टुहलू, चौकी टुहलू थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का निवासी होना बताया एवं घर के बाडी पास में एक प्लास्टिक थैले के अंदर एक 05 लीटर वाली एक पीला रंग की प्लास्टिक जरिकन 04 लीटर भरी हुई द्रव्य को महुआ शराब हाथ भट्टी होना बताया.

जिसपर पुलिस ने उक्त 05 लीटर वाली एक पीला रंग की प्लास्टिक जरिकेन में 04 लीटर भरी हुई हाथ भट्ठी निर्मित कीमत 800 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (1) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें