सरायपाली : दुर्घटना से एक कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : दुर्घटना से एक कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के बैतारी तरफ नेशनल हाइवे NH53 में दुर्घटना से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम आरबीचीपमेन थाना सांकरा निवासी मनोज कुमार पटेल वर्तमान में विनायक विहार सरायपाली थाना में छ.ग. वेयर स्टेट हाउस कार्पोरेशन शाखा सरायपाली में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं, जो 06 सितम्बर 2026 के शाम करीबन 07:30 बजे अपने वाहन कार बलेनो क्रमांक CG 06 GS 9582 से सरायपाली से बैतारी तरफ नेशनल हाइवे NH53 में रास्ते में कार साईड कर लघु विश्राम के लिये उतरा और उक्त वाहन क्रमांक MH20GC9398 के द्वारा लगभग 07:30 बजे शाम में एक्सीडेंट कर दिया. जिसमें कार बलेनो क्षतिग्रस्त हो गया.

इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन क्रमांक MH20GC9398 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें