सरायपाली : शिक्षक ने अपने घर में रसोइया का काम कर रही महिला ... - CG Sandesh

सरायपाली : शिक्षक ने अपने घर में रसोइया का काम कर रही महिला पर लगाया चोरी करने का आरोप, मामला दर्ज

सरायपाली के वार्ड क्रमांक 10 में निवासरत एक शिक्षक ने अपने घर में रसोइया का काम कर रही एक महिला पर घर में नगदी रकम और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नं 10 सरायपाली निवासी होमराज चौधरी ने बताया कि पिछले लगभग 06 महीनो के दौरान उसके घर से कुछ कीमती सामान चोरी हो गए है, इन चोरियो के बारे में होमराज को शंका है कि 24 अगस्त 2026 से उसे पता चाला कि उनके घर में रसोईया के रूप में काम करने वाली पूजा दास अपने घर में लगातार कीमती सामान खरीद रही है, जबकि पिछले नौ दस महीनो से वह उनके घर में काम करते हुए गरीबी के दौरान से गुज रही थी और लगातार पैसो की मदद लेती रही थी.

फिर 27 अगस्त 26 को उनकी अनुपस्थिति में वह नीचे जहां वह काम करती है वह से ऊपर तल में रह रही उनकी भाई बहू के यहां की चाबी लेकर उसके घर का ताला खोलकर अंदर घुसी थी, उस दौरान उसने कैमरे का बटन बंद कर दिया था तब उनका शक और पुख्ता हो गया कि पिछले 6 महीनो के दौरान लगातार हो रही चोरियों में पूजा दास का ही हाथ है.

फिर 28.08.2026 को उन्होंने आलमारी में रखे सोना और नगद की जांच की क्योकि रक्षाबंधन में उन्हें बाहर जाना था तब सोना और नगद रूपयो की राशि गायब मिली, और अंतत: उन्हें यकीन है कि इन सभी चोरियो के पीछे उनके घर में रसोइया के रूप में काम कर रही पूजा दास पति शनि दास निवासी झिलमिला का ही हाथ है.

बताया गया कि चोरी किए गए सामानो में सोने की लटकन लगभग 6 ग्राम, सोने की अंगूठी लगभग 3 ग्राम, पुश्तैनी चंपाकाडी माला के दो फूल लगभग 2.50 ग्राम,  लगभग 50 हजार रूपये नगदी, गोल्ड पालिस वाली चेन 1 नग ऊपर के कमरे से चोरी हुआ, मोबाईल फोन घर से गायब हुई कुल अनुमानित रकम 1,80,000 रू है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपिया पूजा दास के विरुद्ध अपराध धरा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें