बसना : केवटापाली से 44 लीटर महुआ शराब जप्त, 125 किलोग्राम मह... - CG Sandesh

बसना : केवटापाली से 44 लीटर महुआ शराब जप्त, 125 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम केवटापाली में चौकी पुलिस भंवरपुर में 44 लीटर महुआ शराब जप्त तथा 125 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया है.

चौकी पुलिस भंवरपुर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम केवटापाली के रजनी लहरे एवं गेदबाई लहरे दोनो एक साथ मिलकर अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु छुपाकर रखे है.

सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम केवटापाली पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, गया तो आरोपीयान के घर बाड़ी मे दो महिला पकड़ी गई,  पकड़ी गई महिलाओ का नाम रजनी लहरे पति रवि लहरे उम्र 42 वर्ष, केवटापाली एवंगेदबाई लहरे पति शिवप्रसाद लहरे उम्र 45 वर्ष, निवासी केवटापाली चौकी भवंरपुर का निवासी होना बताया गया.

तलाशी के दौरान आरोपीयान के संयुक्त कब्जे से एक 20 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग के जरिकेन में करीबन 20 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब एवं 02 लीटर क्षमता वाले हरा रंग के प्लास्टिक बाटल 06 नग बाटल मे एवं 06 नग सफेद रंग के प्लास्टिक बाटल मे प्रत्येक बाटलो मे 02-02 लीटर कुल 12 बाटलो में कुल 24 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब कुल 44.00 लीटर किमत 8800 रूपये तथा बाडी से कुल 25 नग 20 लीटर क्षमता वाली बाल्टीयो मे भरा महुआ लाहान कुल 125 किलोग्राम का मिला.

मामले में पुलिस ने मौके पर अवैध शराब जप्त तथा मौके पर महुआ लहान नष्टीकरण कर आरोपीयान का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपियों को गिरप्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें