राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक्सिस बैंक ने मनाया भारत की खेल उपलब्... - CG Sandesh

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक्सिस बैंक ने मनाया भारत की खेल उपलब्धियों का जश्न

1,100 से अधिक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल पेशेवरों का गर्व से कर रहा है समर्थन

नई दिल्ली, सितंबर, 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने खेल के क्षेत्र में भारत के लगातार मजबूत होते प्रदर्शन का जश्न मनाया। बैंक को देश के प्रमुख खेल संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से भारतीय खेलों के विकास में योगदान देने पर गर्व है। इन साझेदारियों के तहत तीन वर्ष से भी कम समय में करीब 1,100 खिलाड़ियों, पैरा-एथलीट्स, प्रशिक्षकों और अन्य खेल पेशेवरों को सहयोग दिया जा चुका है।

वित्त वर्ष 2024-25 में इस क्षेत्र के तहत अपना पहला कार्यक्रम शुरू करने के बाद से खेल, एक्सिस बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) रणनीति के प्रमुख क्षेत्रों में रहा है। भारतीय खेलों के प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर बैंक की पहल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और विकास से लेकर खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा के अधिक व्यापक उपयोग तथा बेहतर एकीकरण तक फैली हुई है। इसके साथ ही बैंक विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढाँचा तैयार करने में भी सहयोग कर रहा है, जो आने वाले दशकों तक भारतीय खेलों की सेवा कर सकेगा।

इस वर्ष का राष्ट्रीय खेल दिवस ग्लासगो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद आया है, जहाँ देश ने 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीते। इन खेलों में ओजीक्यू के साथ बैंक की साझेदारी के तहत समर्थित 20 में से 14 एथलीट्स ने चार विभिन्न खेलों में 9 स्वर्ण पदकों सहित भारत के लिए पदक जीते। पदक विजेताओं में जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य (रजत पदक- महिला 57 किग्रा वर्ग) और उन्नति शर्मा (कांस्य पदक- महिला 63 किग्रा वर्ग) शामिल हैं, जो इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) के सहयोग से चल रहे एक्सिस बैंक जूडो डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, एक्सिस बैंक के ग्रुप हैड, होलसेल बैंक कवरेज, कॉर्पोरेट सैलरी, सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर, विजय मुलबगल ने कहा, “खेलों में सम्पूर्ण देश को प्रेरित करने, एकजुट करने और लोगों की आकांक्षाओं को आकार देने की शक्ति होती है। यह सिर्फ प्रदर्शन करने या पदक जीतने से कहीं आगे है; यह विशेष रूप से बच्चों और युवाओं में विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता (रेज़िलिएंस), अनुशासन और चरित्र का निर्माण करता है। विभिन्न ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों से जुड़े देश के अग्रणी खेल संगठनों के साथ मिलकर हमारा उद्देश्य न केवल उभरती प्रतिभाओं और शीर्ष एथलीट्स के लिए बेहतर अवसर पैदा करना है, बल्कि ऐसा विश्वस्तरीय ढाँचा तैयार करना भी है, जो लंबे समय तक भारतीय खेलों की सेवा कर सके।”

वित्तीय वर्ष 2024-25 से एक्सिस बैंक ओजीक्यू को समर्थन दे रहा है, जो 'फाउंडेशन फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एंड गेम्स' (एफपीएसजी) के सहयोग से चलने वाले भारत के प्रमुख हाई-परफॉर्मेंस खेल विकास कार्यक्रमों में से एक है। केवल वित्त वर्ष 2025-26 में ही ओजीक्यू ने 11 ओलंपिक और 9 पैरालंपिक खेलों के 468 एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स को कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, पोषण (न्यूट्रिशन), फिजियोथेरेपी, प्रतियोगिताओं के अनुभव और अन्य सहायक सेवाओं के लिए समर्थन दिया। यह कार्यक्रम ओजीक्यू-समर्थित अकादमियों में नई प्रतिभाओं को तराशने में भी मदद करता है।

प्रतिभा विकास पर बैंक के फोकस ने जूडो में भी उत्साहजनक परिणाम दिए हैं। इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) की साझेदारी में संचालित 'एक्सिस बैंक जूडो डेवलपमेंट प्रोग्राम' भारत में जूडो प्रतिभा के प्रमुख केंद्र मणिपुर की महिला जूडो खिलाड़ियों को सहयोग देता है।


'एक्सिस बैंक जूडो डेवलपमेंट प्रोग्राम' के तहत वर्तमान में मणिपुर के 560 युवा जूडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें 47 होनहार महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें कर्नाटक स्थित IIS में पूर्ण आवासीय छात्रवृत्ति और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। व्यवस्थित कोचिंग, प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुभव, खेल विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के अवसर भारतीय जूडो की अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं को तैयार करने में मदद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम 2025 में पेरू के लीमा में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनीं।

बैंक भारत में विश्वस्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध है। बैंक ने नवी मुंबई में 'एक्सिस बैंक लक्ष्य शूटिंग क्लब हाई परफॉर्मेंस सेंटर' स्थापित करने के लिए लक्ष्य शूटिंग क्लब के साथ साझेदारी की है। यह अत्याधुनिक सुविधा पूरी तरह से शूटिंग के लिए समर्पित है और प्रतिभा पहचान, एथलीट विकास, शीर्ष प्रदर्शन प्रशिक्षण तथा सामुदायिक जुड़ाव के लिए एक एकीकृत केंद्र के रूप में कार्य करती है।

इसके अलावा, बैंक ने 'सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस', बेंगलुरु में 'एक्सिस बैंक-गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन द परफॉर्मेंस इंस्टीट्यूट' (एजीटीपीआई) स्थापित करने के लिए गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। यह संस्थान स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन, रिसर्च और नवाचार (इनोवेशन) में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

हाल ही में बैंक ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया में 'एक्सिस बैंक संजीवा सिंह ओलंपिक तीरंदाजी केंद्र' स्थापित करने के लिए संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट (एसएसएआईटी) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ग्रामीण भारत में पहले पूर्ण-एकीकृत ओलंपिक-स्तरीय तीरंदाजी केंद्र के रूप में परिकल्पित इस केंद्र में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ, स्पोर्ट्स साइंस, आवासीय सुविधाएँ और शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर, एक्सिस बैंक अपने सभी साझेदारों के साथ मिलकर भारत के उन सभी एथलीट्स, कोचेस, मेंटर्स और खेल तंत्र के सभी विशेषज्ञों को सलाम करता है, जिनका जुनून, लगन और दृढ़ संकल्प भारतीय खेलों के वर्तमान और भविष्य को सँवार रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें