PRSU में ATKT के मुद्दे पर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, 3rd ईयर ... - CG Sandesh

PRSU में ATKT के मुद्दे पर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, 3rd ईयर में प्रवेश की रोक हटाई गई

रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ATKT के मुद्दे को लेकर NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में जुटे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

छात्रों ने उठाई प्रवेश की मांग

दरअसल, 1st और 2nd सेमेस्टर में ATKT के कारण कई विद्यार्थियों के 3rd ईयर में प्रवेश पर रोक लगी हुई थी। इसे लेकर छात्र लगातार परेशान थे। NSUI के प्रदर्शनकारियों ने हाथों में संविधान की किताब लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विद्यार्थियों के हित में रोक हटाने की मांग की।

आंदोलन के बाद सरकार ने लिया फैसला

NSUI के लगातार आंदोलन और PRSU शैक्षणिक संस्थान अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में उठाई गई छात्रों की आवाज के बाद अब राज्य सरकार ने 3rd ईयर में प्रवेश को लेकर राहत दी है। शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर 1st और 2nd सेमेस्टर में ATKT के कारण 3rd ईयर में प्रवेश पर लगी रोक वापस लेने की जानकारी दी गई है।

NSUI ने सरकार के इस फैसले को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है। फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलने की बात कही गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें