बेमेतरा में PDS विक्रेताओं ने उठाई भुगतान और ई-पॉस की समस्या... - CG Sandesh

बेमेतरा में PDS विक्रेताओं ने उठाई भुगतान और ई-पॉस की समस्या, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बेमेतरा : जिले के शासकीय राशन विक्रेता पीडीएस संघ ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने पीडीएस बारदाना की लंबित राशि का भुगतान कराने और ई-पॉस मशीन में स्टॉक की गड़बड़ी को तत्काल सुधारने की मांग की है।

दो महीने से भुगतान का इंतजार

पीडीएस विक्रेताओं का कहना है कि बारदाना की राशि मार्कफेड को करीब दो महीने पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अब तक राशन दुकान संचालकों को भुगतान नहीं किया गया है। विक्रेताओं का आरोप है कि भुगतान को लेकर अधिकारियों से लगातार संपर्क करने के बावजूद टालमटोल किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ई-पॉस में दिख रहा ज्यादा स्टॉक

वहीं, विक्रेताओं ने ई-पॉस मशीन में स्टॉक की गड़बड़ी की भी शिकायत की है। उनका कहना है कि अगस्त के स्टॉक की तुलना में सितंबर में अचानक 80 से 100 क्विंटल तक अधिक स्टॉक दिखाई दे रहा है। इससे राशन वितरण में परेशानी आ रही है और दुकानदारों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है।

पीडीएस विक्रेताओं ने कलेक्टर से दोनों समस्याओं का जल्द निराकरण कराने और लंबित राशि का भुगतान तत्काल कराने की मांग की है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें