तुमगांव : कार ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
तुमगांव थाना अंतर्गत वार्ड नं. 11 में एक कार ने मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार तुमगांव निवासी योगेश पुरैना अपने मित्र मनीष मांडले के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NR 4730 से जा रहा थे तभी सुबह लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच भोज टेलर तुमगांव के घर के पास वार्ड नं. 11 वाहन कार क्रमांक CG 06 GA 5500 का चालक अपनी वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर योगेश पुरैना एवं मनीष मांडले को ठोकर मारकर एक्सींडेंट कर दिया.
इस घटना में योगेश पुरैना के दायां पैर एवं दायां हाथ में गंभीर चोट आयी तथा मनीष मांडले को बांये आंख के ऊपर गंभीर चोट आयी, जिन्हे 112 एंबुलेंस वाहन के माध्याम से ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद दोनो को अकाल पुरख हास्पिटल महासमुन्द ले जाया गया.
जहां योगेश पुरैना को आयी चोट का 26 अगस्त 2026 तक भरती कर ईलाज किया गया, जिसके पश्चायत उसे डिस्चार्ज करने पर घर ले जाया गया और डाक्टार द्वारा बीच-बीच में अकाल पुरख हास्पिटल आकर ईलाज कराने की सलाह दी गई है.
डाक्टरर के बताए अनुसार योगेश का ईलाज अकाल पुरख हास्पिटल महासमुन्दं में वर्तमान में जारी है, जिसे उसके द्वारा दो-तीन दिन के अंतराल अकाल पुरख हास्पिटल महासमुन्द ले जाकर ईलाज करवाया जा रहा है.
उक्त दुर्घटना के बाद योगेश के दांये पैर में गभीर चोट लगने के कारण रॉड डालकर ऑपरेशन किया गया है, जिससे कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार क्रमांक CG 06 GA 5500 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.