सांकरा : नशीली टेबलेट रखकर ग्राहक का इंतजार करते आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

सांकरा : नशीली टेबलेट रखकर ग्राहक का इंतजार करते आरोपी गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 05 सितम्बर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांकरा गुरूघासी दास चौंक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बुहत मात्रा में नशीली पदार्थ टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

उक्त सुचना मिलने पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर जगन्नाथ ध्रुव पिता स्वस. डोंगर सिंह ध्रुव उम्र 26, वार्ड क्र. 02 सांकरा को पकड़ा, जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर पालि‍थिन में रखा 64 पत्ता नशिली Nitrazepam Tablets IP टेबलेट जैसा प्रत्येक पत्ता में 10 नग टेबलेट कुल 640 नग टेबलेट बरामद हुआ.

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह ओडिशा के रहने वाले दीपक से अपने मोबाईल से दीपक दादा से संपर्क करता है और ओडिशा पदमपुर जाकर दीपक दादा से खरीद कर लाकर ग्राम सांकरा में लाकर बेचता है.

उक्त टेबलेट जुमला किमत 4776 रूपये, जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध होने से आरोपी का कृत्य अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें