बसना और भंवरपुर चौकी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही.
बसना और भंवरपुर चौकी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दो मामलों में कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 06 नवंबर 2026 को चौकी पुलिस भंवरपुर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पुरुषोत्तमपुर के कार्तिकराम साहु, अनुसार विश्वकर्मा के झोपडी में अवैध शराब बिकी करने वास्ते रखा है.
जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर कार्तिराम साहु पिता स्व० घासीराम साहु उम्र 55 वर्ष, पुरुषोत्तमपुर चौकी भवंरपुर निवासी को पकड़ा. जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास रखे 04 नग हरा प्लास्टिक बाटल प्रत्येक बाटल 02-02 लीटर क्षमता वाली प्रत्येक बाटल में 02-02 लीटर हाथ भटटी निर्मित महुआ शराब भरा है कुल 08 लीटर कीमत 1600 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम किया गया.
इसी तरह बसना पुलिस को 05 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सूचना मिला की वार्ड नं 04 जगदीशपुर रोड गली बसना में एक व्यक्ति अपने घर के सामने लोंगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये, तथा शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते ललित कुमार टंडन पिता दयाराम टंडन उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं 04 बसना निवासी मिला, जिसने लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया.
जिसपर पुलिस ने आरोपी से 02 नग देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया.