सुकमा : सिंगाराम पहुंची सुकमा पुलिस, ग्रामीणों से किया सीधा ... - CG Sandesh

सुकमा : सिंगाराम पहुंची सुकमा पुलिस, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सुकमा : दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने और आपसी विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से सुकमा पुलिस द्वारा ‘निवा दुवड़ ते’ यानी ‘आपके द्वार पर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना गोलापल्ली क्षेत्र के सुदूर ग्राम सिंगाराम में पुलिस टीम पहुंची।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

बच्चों से भी किया आत्मीय संवाद

पुलिस टीम ने गांव में बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ बातचीत कर विश्वास एवं अपनत्व का संदेश दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पुलिस के साथ लगातार संवाद और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक पहुंच बनाना और ‘अपनी सुरक्षा, आपका विश्वास—समाज के साथ संवाद’ की भावना को मजबूत करना है।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, एसडीओपी जितेंद्र कुंभकार सहित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सिंगाराम में पुलिस की इस पहल को लेकर ग्रामीणों और बच्चों में उत्साह देखने को मिला।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें