छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू करने के पहले समाज प्रमुखों, प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी राय ली जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग संभाग के प्रमुखों, प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों के लिए आठ और नौ सितंबर को समूह चर्चा और परिचयात्मक बैठक होगी।
आठ सितंबर को दुर्ग में आयोजित बैठक में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, नौ सितंबर को राजनांदगांव में होने वाली बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इन बैठकों में राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, शिक्षाविदों, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत हस्तियों, निगम-मंडल तथा आयोगों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिष्ठित और विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें