तुमगांव : नव जीवन मिशन स्कुल के पास मोटर सायकल दुर्घटना में ... - CG Sandesh

तुमगांव : नव जीवन मिशन स्कुल के पास मोटर सायकल दुर्घटना में एक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र में नव जीवन मिशन स्कुल के पास मोटर सायकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

मिली जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर 2026 को शिवकुमार गहरवाल अपने दोस्त लियाकत अखतर के साथ लियाकत अखतर के बच्चो को लेने मोटरसायकल  क्रमांक CG 06 GU 0429 से नवजीवन मिशन स्कुल तुमगांव जा रहा था, इस दौरान मोटरसायकल को लियाकत अखतर चला रहा था तथा पीछे में शिवकुमार गहरवाल बैठा था.

इसी दौरान दोपहर करीबन 2:30 बजे नव जीवन मिशन स्कुल के पास पीछे से आ रही मोटरसायकल  क्रमांक CG 04 QQ 8790 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर पीछे से इन्हें ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे शिवकुमार और लियाकत मोटरसायकल  सहित गिर गये.

इस एक्सीडेंट से शिव कुमार गहरवाल के सिर में तथा लियाकत अखतर के सिर, बांये गाल, बांये कंधे, कान एवं घुटना में चोट आया था जिसे डायल 112 से दोनो आहतो को सीएचसी तुमगांव लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर शिव कुमार गहरवाल को मृत घोषित किया गया एवं आहत लियाकत अखतर को प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर आकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती किया गया.

वहीँ मामले की सम्पूर्ण जांच पर पाया गया कि शिव कुमार गहरवाल की मृत्यु मोटरसायकल क्रमांक CG 04 QQ 8790 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर में आयी चोट के कारण हुई है. जिसपर आरोपी मोटरसायकल क्रमांक CG 04 QQ 8790 के चालक का कृत्यं अपराध धारा 281, 125(a), 106 (1) BNS, 184, mv act का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें