महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल सवार दो युवकों... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल सवार दो युवकों की गई जान

महासमुंद के घोडारी ओव्हरब्रीज के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही से दो मोटरसायकल सवार युवकों की जान चली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2026 को उत्तम साहू पिता रामचरण साहू उम्र 21 वर्ष निवासी परसवानी थाना व लकेश विश्वकर्मा पिता उदय विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी हसदा, 1 थाना मगरलोड जिला धमतरी का दोनों उत्तम साहू के मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GP1360 में बैठकर महासमुंद से बिरकोनी की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान घोडारी ओव्हरब्रीज से 500 मीटर आगे पंकज जनरल स्टोर्स के सामने दोपहर करीब 03:50 बजे सामने से आते हुये ट्रक कंटेनर क्रं0 DD 01 AA 9285 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाते उत्तम साहू के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना में जिससे गंभीर चोंट लगने से उत्तम साहू एवं उसके साथ बैठे लकेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी एवं मोटर साकयल भी क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पर आरोपी ट्रक कंटेनर क्रं0 DD 01 AA 9285 का चालक अपराध धारा 106 (1) बी.एन.एस. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें