बसना : सड़क पर टेंट तिरपाल लगाकर सामान बेचने वालों पर पुलिस न... - CG Sandesh

बसना : सड़क पर टेंट तिरपाल लगाकर सामान बेचने वालों पर पुलिस ने की कारवाई

बसना नगर के पदमपुर रोड़ में शिव मंदिर के सामने सड़क पर टेंट तिरपाल लगाकर सामान बेचने वालों पर पुलिस ने कारवाई किया है, आपको बता दें कि इस अतिक्रमण के चलते इस सड़क पर पहले भी एक व्यक्ति की जान चली गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार बसना पुलिस कृष्णा जन्मष्टमी पर्व के उपलक्ष्यं पर शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था. इसी दौरान शहीद वीरनारायण चौक बेहरा पूजा सामाग्री दुकान बसना में कृष्ण चंद्र बेहरा पिता स्व.रामलाल बेहरा उम्र 44 साल निवासी वार्ड नं 9 दीनदयाल उपाध्याय नगर बसना थाना बसना एवं  राहूल बेहरा पिता संतोष बेहरा उम्र 26 साल, निवासी वार्ड नं 9 दीनदयाल उपाध्याय नगर बसना के द्वारा बिना किसी अनुमति के सड़क पर टेंट तिरपाल लगाकर सामान बेचकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और दुर्घटना का पूर्ण खतरा बना हुआ था.

जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपीगण का कृत्य धारा 285 बीएनएस का पाये जाने से मौके पर उक्त‍ टेंट तिरपाल को एवं रोड में लगे टिन का स्टाल को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें