बसना : मोहल्ले में गंदी-गंदी गाली गलौज करने से मना करने पर च... - CG Sandesh

बसना : मोहल्ले में गंदी-गंदी गाली गलौज करने से मना करने पर चार ने की मारपीट

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली में मोहल्ले में गंदी-गंदी गाली गलौज करने से मना करने पर चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ेसाजापाली चौकी भंवरपुर निवासी पितांबर दास के पड़ोसी उत्तम सिदार, करमसिंह सिदार, कमलेश सिंग सिदार, सोम सिदार चारों भाई 03 सितम्बर 2026 के रात करीबन 09:00 बजे के आस-पास मोहल्ले में गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहे थे, जिसको सुनकर पितांबर अपने घर से बाहर निकलकर उन चारो भाईयो को गाली गलौज करने के लिये मना किया तब चारो भाई गंदी-गदी गाली गलौच करते हुये पितांबर की ओर दौड़ते आये उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये.

इस मारपीट से पितांबर के दाहिने आँख व चहरे मे चोंट आई, मामले की शिकायत पर आरोपी उत्‍तम सिदार, करम सिंह सिदार, कमलेश सिंह सिदार और सोम सिदार  के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें