अमलीपारा स्कूल में शिक्षक दिवस पर साइबर सुरक्षा का पाठ, बच्च... - CG Sandesh

अमलीपारा स्कूल में शिक्षक दिवस पर साइबर सुरक्षा का पाठ, बच्चों को ठगी से बचने के बताए उपाय

खैरागढ़ : शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला अमलीपारा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस के साइबर जागृति अभियान के चतुर्थ सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर किए जाने वाले फोन कॉल और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी गई।

विद्यार्थियों को संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर सतर्क रहने और किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें