सिंघोड़ा : बीच रोड में मोटर सायकल क्यो खड़ा किया है बोलने पर ग... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : बीच रोड में मोटर सायकल क्यो खड़ा किया है बोलने पर गाली बलौज कर ईंट से मारपीट.

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम ग्राम राफेल में बीच रोड में मोटर सायकल क्यो खड़ा किया है बोलने पर गाली बलौज कर ईंट से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अन्सुआर आनंद साहू पिता नेहरू साहू उम्र 42 वर्ष ने बताया कि उसके गांव के निवासी कुश ताण्डी पिता श्याम ताण्डी उम्र 21 वर्ष जाति बीच रोड मे तीन मोटर सायकिल खड़ा करके रखे थे.

इस दौरान आनंद अपने निजी काम से गौरबहाली जा रहा था तो कुश ताण्डी को बोला कि बीच रोड़ मे गाड़ी को क्यो रखे हो ? जिसपर उसके द्वारा अभद्र गाली गलौच किया और जान से मार दुंगा कहने लगा.

ऐसा सुनकर आनंद वहा से घर चला आया फिर उसके बाद घर आते समय उसके पिता से मिला तो बोला कि आपने बेटे को बोल देना मोटर सायकल को बीच रोड़ मे खड़ा करते है, उन्हे मना करना बोलकर आपने घर भाग आया.

उतने मे ही 26 अगस्त 2026 को शाम के 5 बजे आनंद के घर सामने में वह आकर सीधा ईंट से मारपीट करने लगा जिससे आनंद का सर फट गया और खुन निकलने लगा और वह नीचे गिर गया.

इसके बाद आनंद की पत्नी दीपांजली एवं मेरी बहन अनुसुईया देखे और छुड़ाये जिनको भी वह धक्का मुक्की किया, इसमें आनंद की पत्नी एवं बहन को चोट नहीं लगा. फिर आनंद के बडे भाई विभुती साहू और चरण साहू आये और 112 को कॉल किये, जिनके द्वारा आनंद को सरायपाली अस्पताल में ईलाज हेतु लेकर गये, और वहां से महासमुंद जिला अस्पताल रिफर किया गया.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुंदन ताण्डी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)-LCG पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें