सिंघोडा : 60 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सिंघोडा : 60 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सिंघोडा पुलिस ने 04 सितम्बर 2026 को ग्राम राफेल से पैकिन की ओर में एक व्यक्ति को एक कत्था कलर की हिरो होण्डा सीडी 100 एसएस मोटर सायकल क्रमांक CG06A0716 मे अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा, आरोपी का नाम कुंदन ताण्डी पिता मोहन ताण्डी उम्र 22 साल निवासी पैकिन थाना सिंघोडा का होना बताया गया.

उक्त व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने एक नग काला रंग के पीटठू बैग के अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 30 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 6000 रूपये, एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 30 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 6000 रूपये कुल जुमला शराब 60 लीटर कीमती 12000 रूपयें, एक कत्था कलर की पुरानी इस्तेमाली हिरो होण्डा सीडी 100 एसएस मोटर सायकल क्रमांक CG06A0716 कीमती 12000 रूपये कुल कीमत 24000 रूपये जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें