कोमाखान : खेत में अकेली काम कर रही महिला से अज्ञात ने लुटा हाथ में पहना कंगन
कोमाखान थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डरा धमका कर एक महिला के हांथ में पहने हुये एक जोड़ी चांदी के कंगन को लुट कर ले जाने की शिकायत पुलिस से की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार सुखबती पांड़े पति दनारो पांड़े उम्र 55 साल, निवासी ग्राम पंडरीपानी 01 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार को कारीडोंगर खार ग्राम पण्डरीपानी के अपने खेत में अकेली काम कर रही थी. इसी दौरान दोपहर करीब 02.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आया और सुखबती से बात करने लगा. जिसे सुखबती ने इधर कैसे घुम रहा है भैया बोली तो वह फुटु ढुड़ रहा हूँ बोला और बातें करने लगा.
सुखबती ने बताया कि इस दौरान पानी भी गिर रहा था तब वह उसे घर चले जाओ बोली तो वह नर्सरी की ओर चला गया. इसके बाद सुखबती अपने खेत में काम करने लगी.
लेकिन इसके कुछ देर बाद वह अज्ञात व्यक्ति आया और सुखबती को खेत में गिराकर उसके मुंह को हांथ से दबाकर चिल्लाईगी तो जान से मार दूंगा कहकर उसके हांथ में पहनी चांदी के एक जोड़ी कंगन को निकाल कर जंगल की ओर भाग गया, जिसका वजन लगभग 16 तोला कीमती करीबन 17000 रुपये का है.
सुखबती ने बताया कि वह डर के कारण नहीं चिल्लाई भागने के बाद सुखबती खेत के तीन चार खेत के आगे यादराम और उसकी पत्नी उसके खेत में काम कर रहे थे और सुखबती की देरानी भी अपने खेत में काम कर रही थी उन्हे सुखबती घटना के संबंध में बताकर अपनी देरानी के साथ वापस घर आ गई.
वहीँ मामले के पुलिस ने अज्ञात1 पर अपराध धारा 309(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.