तेंदुकोना : मुझे किसी को मारने का मन कर रहा कहकर मारपीट
बुन्देली चौकी अंतर्गत ग्राम जगदल्ला के रंगमंच में एक व्यक्ति ने मुझे किसी को मारने का मन कर रहा कहकर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम जगदल्ला निवासी गिरधारी चक्रधारी ने बताया कि 02 सितम्बर 26 को शाम करीबन 06:00 बजे वह अपने घर के पास रंगमंच में कमरछठ पूजा देख रहा था उसी समय मेरे गांव के अजय चक्रधारी आकर बोला कि मुझे किसी को मारने का मन कर रहा है. तब गिरधारी चक्रधारी ने जिसे मारने का शौक लगा रहा है उसे मार लो कहने पर अजय गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ झापड से मारपीट किया.
तब अजय के पिताजी प्रमोद चक्रधारी, गोपी चक्रधारी, ओमप्रकाश चक्रधारी ने तेरी क्या औकात है हम लोगों से मारपीट करेगा कहकर सभी लोग हाथ झापड लात घुसा व चप्पल से मारपीट किया, जिससे गिरधारी के बायें आंख के नीचे सिर में और बांह (दाहिने) तथा छाती के नीचे चोंट लगा है, दर्द हो रहा है.
वहीँ इस घटना का गिरधारी चक्रधारी के छोटे भाई रूपचंद चक्रधारी ने आकर बीच बचाव किया है, घटना को रूद्र कुमार चक्रधारी व हीरालाल चक्रधारी ने देखा सुना है.
वहीँ मामले में पुलिस ने अजय चक्रधारी, प्रमोद चक्रधारी, ओम प्रकाश चक्रधारी और गोपी चक्रधारी पर धारा 296, 115(2), 3(5) BNS का प्रकरण संबंध्द कर विवेचना में लिया.