पति-पत्नि मिलकर कर रहे थे लाखो के गांजा की तस्करी, 27.260 कि... - CG Sandesh

पति-पत्नि मिलकर कर रहे थे लाखो के गांजा की तस्करी, 27.260 किलो गांजा के साथ दो बाइक में 4 सवार दबोचे गये।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। 

थाना कोमाखान पुलिस एन.एच 353 ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 04 महिला एवं पुरूष 02 मोसा में ओड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा परिवहन करते आ रहा है। 

सूचना पर नाकाबंदी करते हुए कुछ समय बाद सामाने से आ रही संदेही दो मोटर सायकल चालको को रोककर सवार संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ पर,पहले मोटर सायकल (पैशन प्लस) चालक ने अपना बजरंग यादव पिता केषबो उम्र 27 साल निवासी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ व पीछे बैठी महिला ने अपना नाम जीवन्ती महंत पति बजरंग यादव उम्र 20 साल निवासी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ बताये व दुसरे मो.सा. (स्पलेण्डर) के चालक ने अपना नाम राजेश्वर सारथी पिता बुधराम उम्र 25 साल निवासी वार्ड 06 जेलपारा धरमजयगढ़ थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) और साथ में पीछे बैठा एक विधि से संघर्षरत बालक होना बताये। 

संदिग्धों के हाव भाव से संदेह होने पर व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 27.260 किग्रा गांजा (कीमती 13,63,000 रूपये), तस्करी करते ले जाना पाया गया है। पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को बालीगुड़ा (उड़िसा) से धरमजयगढ़ (छ.ग.) लेकर जाना बताये कि आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 144/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया एवं मामले में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी-
01- नाम बजरंग यादव पिता केषबो उम्र 27 साल निवासी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़।
02- जीवन्ती महंत पति बजरंग यादव उम्र 20 साल निवासी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़।
03- राजेश्वर सारथी पिता बुधराम उम्र 25 साल निवासी वार्ड 06 जेलपारा धरमजयगढ़ थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ छ.ग.।

जप्त संपत्ति-
01- 27.260 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 13,63,000 रूपये।
02- 02 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये।
03- 02 नग मोसा. कीमती 1,15,000 रूपये।

जुमला जप्त संपत्ति किमती 14 लाख 88 हजार रूपये।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें