महासमुंद : ड्रायवरी करने की बात पर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट
अंबे किराना स्टोर्स के सामने महासमुन्द में एक व्यक्ति को ड्रायवरी करने की बात पर उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं0 16 इंदिरा चौक लखोली थाना आरंग निवासी नेमीचंद साहू 09 वीं तक पढाई के बाद अब जैन बस ट्रेवल्स आरंग में कंडेक्टनर का काम करता है. जिसे 03 सितम्बर 2026 के करीबन 11 बजे जय अंबे किराना स्टोर्स के सामने महासमुन्द में ड्राइवर हेमलाल देवांगन निवासी नयापारा महासमुन्द के द्वार ड्रायवरी करने की बात पर से मां बहन की अश्लील गाली देकर कर जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने वाला चाकू से नेमीचंद के बांए पैर के घुटना के ऊपर जांघ में मारकर भाग गया. जिससे आई चोंट में नेमीचंद का खून निकलने लगा. घटना को अश्शु खान ने देखा. जिसके बाद उसे आई चोंट की ईलाज हेतु साथी ड्रायवर प्रवीण कुमार गायकवाड़ जिला अस्पताल महासमुन्द ले गये.
वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने हेमलाल देवांगन के विरुद्ध अपराध धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.