बसना : करंट की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत - CG Sandesh

बसना : करंट की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत

थाना बसना क्षेत्र के ग्राम लमकसा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सोहन यादव पिता टिकेश्वर यादव निवासी ग्राम लमकसा के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन यादव रात में घर में खेल रहा था, इसी दौरान खेलते-खेलते उसने बिजली के वायर को हाथ से छू लिया, जिससे उसे करंट लग गया. करंट लगने से बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्विच ऑफ किया. और उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें