महासमुंद : सड़क किनारे खड़ी बस को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी ठोक... - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क किनारे खड़ी बस को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी ठोकर, बस क्षतिग्रस्त

इंदौर से स्कूल बस इंजन को संबलपुर छोडने ले जाते समय घोडारी के पास बस में खराबी आ गई, जिसपर बस को एंडीगेटर चालू कर सड़क किनारे खड़ी किया था, इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक चालक ने बस को ठोकार मार दी, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गया.

वार्ड नं0 23 यशोदा नगर इंदौर निवासी रवि सैनी ने बताया कि वह फोर्स मोटर लिमी0 प्लाट नं0 03 सेक्टर 1 इंडस्ट्री एरिया पिथमपुर जिला धार में ड्रायवरी का काम करता है, तथा 01 सितम्बर 2026 को शाम करीब 04:00 बजे पिथमपुर इंदौर से स्कूल बस इंजन नं0 D71114638 चेचिस नं0 MC1E4CHA8UP095943 को चलाते टाटा नगर इंटर प्राईजेस शोरूम मांझीपाली संबलपुर छोडने जा रहा था.

इसी दौरान रास्ते में 03 सितम्बर 2026 के रात्रि लगभग 01:15 बजे NH-53 रोड घोडारी मोड ग्राम घोडारी में बस में खराबी आ जाने के कारण बस की एंडीगेटर चालू कर सडक किनारे खड़ी किया था, तभी रायपुर तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक के चालक ने अपने ट्रक को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बस को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर बिरकोनी कि ओर भाग गया.

एक्सीडेंट से बस के सामने बिजली के लोहे के खम्भे से टकरा जाने से एवं अज्ञात ट्रक चालक द्वारा बस के पीछे से ठोकर मारने से नुकसान हुआ है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के चालक  पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें