बेमेतरा में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच और ग्रामी... - CG Sandesh

बेमेतरा में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच और ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

बेमेतरा : जिले के ग्राम पंचायत बसनी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्राम सरपंच प्रीति यदु के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

ग्राम सरपंच के अनुसार, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद तहसीलदार को मामले की जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से पुलिस बल की मौजूदगी में 10 दिसंबर 2025 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्धारित तिथि पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

ग्रामीणों और पंचायत का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पंचायत के अनुसार, गांव में करीब 10 से 12 एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का दावा किया गया है।

सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले में दोबारा कार्रवाई की तारीख निर्धारित कर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही जरूरतमंद परिवारों की स्थिति को देखते हुए नियमानुसार मानवीय आधार पर आवश्यक जगह छोड़ने का अनुरोध भी किया गया है।

अब इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें