बागबाहरा : राईस मिल मे काम करने गए व्यक्ति की पत्नि हुई लापत... - CG Sandesh

बागबाहरा : राईस मिल मे काम करने गए व्यक्ति की पत्नि हुई लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला.

राईस मिल मे काम करने गए व्यक्ति के पत्नि के लापता होने की सुचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2026 को सेवकराम साहू राईस मिल मे काम करने के लिए बलौदाबाजार गया था, इस दौरान उसकी पत्नि, दो बच्चे एवं माता-पिता घर मे थे.

इसके बाद  31 अगस्त 2026 को सेवकराम के पिताजी ने फोन कर जानकारी दी की सीमा घर मे नही है कही चली गई है, तब सेवकराम अपने घर ग्राम बिहाझर आकर देखा तो उसकी पत्नि घर मे नही थी जिसका पता आस पड़ोस के गांव एवं रिश्तेदारो मे किया गया, लेकिन कोई जानकारी मिली.

आपको बता दे कि लापता महिला का ठिकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने से उसे किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के याचिका क्रमांक SLP(Crl) 11263/2025 G Ganesh Vs State Of Tamil Nadu and Ors में दिनांक 22 मई 2026 के तहत् गुम इंसान के संबंध में दिशा निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था.

अत: गुम इंसान (बालिग) के संबंध में सूचना मिलने पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के उपरोक्त निर्देश के परिपालन में धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें