सांकरा : जोंक नदी हादसे के 5वें दिन मिला लापता बाइक सवार का शव
रविवार 30 अगस्त की दोपहर सांकरा के जोंक नदी स्थित पुराने पुल पर हुए सड़क हादसे के बाद नदी में बहे भागीरथी साहू की तलाश के बाद घटना के पांच दिन बाद उसका शव बरामद किया गया.
हादसे के बाद से DDRF, SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी, रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी के अलग अलग हिस्सों में लगातार तलाश की गई. जहाँ पांचवे दिन बलौदाबाजार जिले के चाँदन सूखरी नदी मे झाडियो के बीच भागरीथी साहू का शव फंसा मिला.
आपको बता दें कि सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी, इतनी भीषण थी कि कार और मोटरसाइकिल पुल के नीचे जा गिरी. जिसमे कार चालक की मौत हुई थी, वही लापता मोटरसाइकल सवार भागीरथी साहू का आज शव मिला.अन्य सम्बंधित खबरें