तुमगांव : घर से नगदी रकम और सोने चांदी के आभूषण चोरी
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम तेन्दुवाही में एक घर से नगदी रकम और सोने चांदी के आभूषण चोरी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम तेन्दुवाही निवासी शंकर भारती के घर में दो मुख्य दरवाजा है, जहाँ शंकर 02 सितम्बर 2026 को सुबह 08:00 बजे घर के एक मुख्य दरवाजा में अंदर से सिटकनी लगाया दूसरे मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर अपनी पत्नि नीरा बाई भारती, बेटी मधु भारती के साथ खेत में काम करने गया था.
तथा दोपहर करीबन 01.00 बजे खेत में काम करने के बाद शंकर की बेटी मधु भारती घर गयी जिसके कुछ ही देर बाद उसकी बहु ममता भारती खेत में आयी और बतायी कि आपके घर में चोरी हो गया है.
बहु के बताने पर शंकर घर जाकर देखा जहां उसकी बेटी मधु भारती ने बताया कि जब वह खेत से घर आयी तो देखी कि घर के एक मुख्य द्वार का ताला लगा हुआ है लेकिन दूसरे मुख्य द्वार का दरवाजा खुला हुआ था सिटकनी निकला हुआ था.
मधु जब घर अंदर जाकर देखी तो घर का सामान बिखरा पडा हुआ था, कमरे में आलमारी बंद था आलमारी की चाबी को बैग में ढुढी तो नहीं मिला जिसके बाद कमरे में ढुढने पर जमीन में पड़ा मिला.
जिसके बाद आलमारी को खोलकर देखी तो आलमारी में रखे नगदी रकम 7000/रू, 15 तोला चांदी का पायल कीमती लगभग 6350/ रूपये, 03 नग सोने की लाकेट कीमती लगभग 9300 रू, नहीं था एवं हाल के खटिया में रखे वीवो कंपनी का एंड्राईड मोबाईल कीमती लगभग 25000 रूपए भी नहीं था.
इस घर से कुल 47,650 रूपये की सम्पति को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 331(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.