पटेवा : मेरा पैसा क्यो नही दे रहे हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : मेरा पैसा क्यो नही दे रहे हो कहकर मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत जोगीडीपा में एक व्यक्ति के साथ मेरा पैसा क्यो नही दे रहे हो कहकर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लीलेशर थाना तेन्दुकोना निवासी यशवंत कुमार बंजारा का ग्राम जोगीडीपा थाना पटेवा में रहकर फोटोग्राफी का काम करता है,  जो 01 सितम्बर 2026 को वजीर मिया के साथ मोटर सायकल से काम से झलप जाने के लिये निकला था. इसी दौरान रात्रि करीबन 10:30 बजे महाकाल चाय दुकान जोगीडीपा में गुटखा खरीदने के लिये रुका, तभी ग्राम जोगीडीपा निवासी जगत कुमार जांगडे एवं यादराम साहू मेरा पैसा क्यो नही दे रहे हो कहकर यशवंत को मां बहन की अश्लील गाली - गलौच कर हाथ – मुक्का से एवं जगत कुमार जांगडे द्वारा हाथ में पहने चूडा से मारपीट किये.

इस मारपीट से यशवंत के सिंर में चोट आकर खून निकला जिसे वजीर मिया देखा सुना व बीच बचाव किया. वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने जगत कुमार जांगडे और  यादराम साहू के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें