पटेवा : गोंगल में पुरानी बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : गोंगल में पुरानी बात को लेकर मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम गोंगल में पुरानी बात को लेकर मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोंगल निवासी ईश्वर ध्रुव कोडार बांध में मछली पकडने का काम करता है, जो 31 अगस्त 2026 को स्कूल के सामने अपने दोस्त राजा व दीनू के साथ बातचीत करते बैठा था. तभी शाम करीबन 05:00 बजे धर्मेन्द्र ध्रुव अपने मोटर सायकल से आया और बोला कि तुम मेरे भाई को रथयात्रा के समय क्यों मारे थे.

इसपर ईश्वर ध्रुव ने बोला कि पुरानी बात है मैं और तुम्हारा भाई इस बात के लिये समझौता कर लिये हैं उस बात को भूल जाओ, तब धर्मेन्द्र बोला कि मैं भी तुमको मारूंगा तब पता चलेगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गुप्तार करते हुए आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारपीट को गांव के राजा व दीनू देखे सुने हैं बीच बचाव करने आये तो धर्मेन्द्र ने धमकाया कि कोई भी बीच में नहीं आयेगा.

धर्मेन्द्र द्वारा मारपीट करने से ईश्वर ध्रुव के बायें हाथ की उंगली, दाहिने गाल, गर्दन में चोंट आकर दर्द हो रहा है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र ध्रुव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2), 296, 351(3) पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें