रायगढ़ में सांसदों ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, सड़कों की... - CG Sandesh

रायगढ़ में सांसदों ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जोर

रायगढ़ : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की सह-अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सांसदों ने योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बारिश में खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश

बैठक में बारिश के दौरान सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर विशेष चर्चा हुई। सांसदों ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल भवनों और अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

पीएम सूर्य घर योजना में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में एक ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने और योजना को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

वहीं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। चिकित्सकीय पर्चों में जेनेरिक दवाइयों को प्राथमिकता देने की बात कही गई, ताकि लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकें।

प्रधानमंत्री आवास योजना में हजारों आवास पूर्ण

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-23 के स्वीकृत आवासों में 55,955 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2024-26 में स्वीकृत आवासों में से 50,414 आवास पूरे हो चुके हैं। पीएम जनमन योजना के तहत भी 171 आवास पूर्ण होने की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में 56 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस उपलब्धि को ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

जल जीवन मिशन से लेकर स्वास्थ्य और कौशल विकास तक समीक्षा

बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि एवं उद्यानिकी, विद्युत, स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, सिकल सेल जांच, HPV टीकाकरण और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

सांसदों ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें