सांकरा : बल्दीडीह से मोबाइल चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : बल्दीडीह से मोबाइल चोरी, मामला दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह से दो मोबाइल चोरी होने से पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार यादव होटल ग्राम बल्दीडीह में काम करने वाले प्रमोद भोई रात में होटल में ही सोते हैं, जो 28 अगस्त 2026 के रात 11 बजे तक अपने मोबाईल चलाकर पलंग में रख कर सो गए.

इसके बाद जब वो सुबह 05 बजे उठकर देखे तो उनका मोबाईल वहां नही था, जिसका आसपास पता किया लेकिन नही मिला. तब प्रमोद भोई  ने गांव के दोस्त हितेश भोई से मिला व अपने मोबाईल के बारे में बताया और पुछा तो उसने बताया कि उनका भी मोबाईल रात से नही मिल रहा है. इसके बाद दोनों मोबाईल को आसपास पता किये तो कहीं पता नहीं चला.

बताया गया किसी अज्ञात चोर के प्रमोद भोई के Vivo T3 कंपनी का मोबाईल एवं हितेश भोई का LAVA कंपनी का मोबाईल कीमत करीबन 20000 रूपये को चोरी कर लिया.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें