महासमुंद : बुआ की इलाज के लिए लेकर आई महिला हुई लापता - CG Sandesh

महासमुंद : बुआ की इलाज के लिए लेकर आई महिला हुई लापता

महासमुंद के जिला अस्पताल में अपने अपनी बुआ की इलाज के लिए लेकर आई एक 32 वर्षीय महिला 5 मिनट में आ रही हूँ कहकर लापता हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार नारायण लाल साहू की पत्नि कुसुम साहू उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं 29 बीटीआई रोड महासमुंद थाना 27 अगस्त 2026 के दोपहर 12:50 बजे जिला अस्पताल महासमुंद अपने बुआ पांचो बाई का ईलाज कराने के लिये गयी थी.  

जहाँ से वह अपने बुआ को 05 मिनट में आ रही हूं कहकर अस्पताल से निकली और घर वापस नहीं आयी है, उक्त महिला का आसपास एवं रिश्तेदारो में पता तलाश किया, जिसका पता नहीं चला.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें