तुमगांव : भोरिंग में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उप... - CG Sandesh

तुमगांव : भोरिंग में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकड़ा गया.

तुमगांव पुलिस ने 29 अगस्त 2026 ग्राम भोरिंग में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भोरिंग में राजकुमार किराना दुकान के पास एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

अक्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था, इस दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, तथा मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार साहू पिता पुन्नुहराम साहू उम्र 50 साल,  ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जो लोगों को शराब पिलाने का सामान उपलब्ध कराते हुए मिला.

आरोपी द्वारा पेश करने पर 01 पौवा शोले कंपनी का मसाला शराब 180ML वाली शीशी में करीबन 90ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50 रूपये एवं 01 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया.

मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें