निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज में युवक की मौत, पारिवारिक विवाद... - CG Sandesh

निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज में युवक की मौत, पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका

राजनांदगांव : शहर के गौरी नगर स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अधूरे पड़े अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबने से युवक की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरी नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। यहां निर्माणाधीन अंडरब्रिज में करीब 20 से 25 फीट गहराई तक पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि टांकापारा निवासी संतोष सोनवानी, पिता स्वर्गीय किसन सोनवानी, ने पानी में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांटा-जाली की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब के नशे में था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें