पिथौरा : फायनेंस शाखा से सी.सी.टी.वी. कैमरा चोरी होने की शिकायत
पिथौरा के एक फायनेंस शाखा से सी.सी.टी.वी. कैमरा चोरी होने की शिकायत शाखा प्रबंधक ने पुलिस में दर्ज कराई है.
एल.एण्ड.टी. फायनेंस शाखा पिथौरा के शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार साहू ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को रात 9:31 बजे लाखागढ़ में स्थित पानी टंकी के पास ब्रांच ऑफिस के बाहर टर्बो एच.डी. नाइट विजन कंपनी का कैमरा न. 85258090 कीमत लगभग 5600 रूपये के एक सी.सी.टी.वी. कैमरा को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें