महासमुंद : वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गौवंश को क... - CG Sandesh

महासमुंद : वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गौवंश को किया एक्सीडेंट, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

महासमुंद के एनएच 353 रोड अटल परिसर के सामने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक वाहन चालक ने गौवंश को एक्सीडेंट कर दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 25 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 09:30 बजे मेन रोड अटल परिसर के सामने गाड़ी क्रमांक RJ 01 GD 3801 के वाहन चालक शौकिन द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गौवंश को एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना में चार गौवंश जिसमें एक गर्भवती गाय, एक बछीया, एक गाय एवं एक नंदी है जिसमें से तीन गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए एवं एक की मौत हो गई. इस घटना में सभी गौवंश की बचने की उम्मीद बहुत कम बताई जा रही है.

इस घटना में पुलिस ने गाडी क्रं0 RJ 01 GD 3801 के वाहन चालक शौकिन पिता कमालुइद्दीन उम्र 33 वर्ष निवासी कोलगांव थाना किशनगढ जिला अलवर, राजस्थान के द्वारा लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने के कारण होने से आरोपी शौकिन के विरुद्ध अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें