छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, सरायपाली की आवश्यक बैठक में शिक्षकों क... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, सरायपाली की आवश्यक बैठक में शिक्षकों की समस्याओं व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, सरायपाली ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं, टीईटी,पदोन्नति, वेतन विसंगति तथा संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में प्रमुख रूप से पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता के संबंध में चर्चा करते हुए इसे शिक्षकों के हित में उचित समाधान के साथ निराकृत करने की मांग की गई। साथ ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर उचित वेतनमान प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक में संगठन द्वारा शिक्षकों की मांगों को लेकर आगे की रणनीति एवं आंदोलनात्मक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने तथा आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को महासमुंद में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा परिसर में गुरुछाया कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

इसके अतिरिक्त संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने, अधिकाधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विचार किया गया।आजीवन सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिक्षक हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

बैठक में सरायपाली ब्लॉक के संरक्षक चन्द्रहास पात्र ,जिलाध्यक्ष अनिल पटेल जिला उपाध्यक्ष टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल,जिला सहसचिव सविता साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र नायक,ब्लाक अध्यक्ष किशोर कुमार रथ,उपाध्यक्ष जितेंद्र रावल,सचिव जयंत बारीक,कोषाध्यक्ष बसंत साहू,मंत्री मनोज साहू,उपमंत्री लिंगराज देवांगन,कार्यकारिणी श्यामसुंदर दास,पुस्तम साहू वरिष्ठ सदस्य बस्टम राणा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें