दुर्ग मेयर अलका बाघमार की कार में लगी आग, निगम परिसर में मचा... - CG Sandesh

दुर्ग मेयर अलका बाघमार की कार में लगी आग, निगम परिसर में मचा हड़कंप

दुर्ग : नगर निगम परिसर में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि महापौर कुछ ही देर पहले कार से उतरकर अपने कार्यालय पहुंची थीं। इसके बाद निगम परिसर में उनके कार्यालय के सामने खड़ी कार के इंजन साइड से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर कम समय में काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त महापौर कार के अंदर मौजूद नहीं थीं।

केबल फॉल्ट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार के इंजन साइड में केबल फॉल्ट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। समय रहते वाहन के अंदर रखी जरूरी फाइलें और अन्य सामान बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग की चपेट में आने से कार का अगला हिस्सा काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

दमकल टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे निगम परिसर में आग के ज्यादा फैलने का खतरा टल गया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें