महासमुंद : पुराने घर के गिरे मलबे को ले जाने से मना करने पर ... - CG Sandesh

महासमुंद : पुराने घर के गिरे मलबे को ले जाने से मना करने पर भतीजे एवं नाती ने की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में पुराने घर के गिरे मलबे को ले जाने से मना करने पर उसके भतीजे एवं नाती ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

घटना 24 अगस्त 2026 को शाम करीबन 05:30 बजे की है जब वार्ड नं 07 ग्राम खरोरा निवासी रामानंद धीवर के पुराने कच्ची मिट्टी से बना घर का दिवाल उसके भतीजा हिरालाल धीवर के घर की तरफ गिर कर मिट्टी बिखर गया था, तथा लकड़ी का मलबा को रामानंद का भतीजा हिरालाल व नाती सोनू धीवर अपने घर की तरफ ले जा रहे थे.

इस मलमा को ले जाने से जब रामानंद ने मना किया तो उसके नाती गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मार दूंगा कहकर पैर से उसके कमर के पास मारपीट किये जिससे वह जमीन पर गिर गई.

इसके बाद जब मामले में जब रामानंद की पत्नी बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी लोमन धीवर को भी उसके भतीजा हिरालाल एवं सोनू धीवर एवं घर के अन्य लोग सभी एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहूंचाए.

मारपीट करने से रामानंद के कमर के पास अंदरूनी चोंट आया है एवं उसकी पत्नि लोमन धीवर को दाहिने हाथ एवं गाल में चोंट आया है, घटना को रामानंद की बेटी लता धीवर ललिता धीवर एवं साढू भाई देवा धीवर देखें सुने हैं.

वहीँ मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी हीरालाल धीवर, एवं अन्य के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें