महासमुंद : दुलारी देवांगन ने स्वरोजगार से बनाई अपनी पहचान - CG Sandesh

महासमुंद : दुलारी देवांगन ने स्वरोजगार से बनाई अपनी पहचान

भाई सिर्फ बहन की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि उसके सपनों को उड़ान भी देना चाहता है।  हर बहन आत्मनिर्भर बने, अपने हुनर से अपनी पहचान बनाए और सम्मान के साथ अपना जीवन जिए।

ग्राम लुकापाली कोमाखान की दुलारी देवांगन को भी इसका लाभ मिला है। उन्होंने कहा सरकार प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से आसान ऋण भी उपलब्ध करा रही है। जिससे बहनें अपना स्व रोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सके।

 उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से आसान प्रक्रिया के तहत उनको लोन मिला। जिससे उन्होंने चाट-गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया। गर्मी के सीजन में बर्फ गोला, लस्सी भी बेचते हैं। इसके अलावा विवाह समारोह या अन्य अवसरों पर भी चाट-गुपचुप, लस्सी, बर्फ गोला का ऑर्डर उन्हें मिलता है। इस व्यवसाय में अब उनके पति भी हाथ बंटाते है। दुलारी देवांगन ने बताया कि इस योजना से जुड़ कर उनकी आर्थिक स्थिति पहले से और अधिक मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बन गई हैं। इस सफलता में विष्णु भैया का सुशासन और उनका प्यार शामिल हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें