गरियाबंद विकास का नया रोडमैप: पर्यटन, शिक्षा और सड़क पर रहेग... - CG Sandesh

गरियाबंद विकास का नया रोडमैप: पर्यटन, शिक्षा और सड़क पर रहेगा फोकस

गरियाबंद : नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के विकास को लेकर प्रशासन का रोडमैप साझा किया है। उन्होंने पर्यटन, शिक्षा, सड़क और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। पत्रकारों के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गरियाबंद की प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को विकास की ताकत बनाया जाएगा।

कलेक्टर ने जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के साथ उनके प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की पहल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।

जिला मुख्यालय स्थित ईको पार्क के पुनर्विकास की भी योजना है। इसके अलावा निर्माणाधीन सड़कों को जल्द पूरा कराने और सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, नियमित कक्षाओं के संचालन और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर भी प्रशासन सख्त रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया को प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें