सोनी सब के यादें में डॉ. सृष्टि की शादी की योजनाएँ अप्रत्याश... - CG Sandesh

सोनी सब के यादें में डॉ. सृष्टि की शादी की योजनाएँ अप्रत्याशित मोड़ ले लेती हैं, जब प्यार और उनके फैसले जटिल हो जाते हैं

मुंबई, अगस्त, 2026: सोनी सब का शो यादें अपने अनोखे मिश्रण हास्य, भावनात्मक पल और जेबीएमएमसी अस्पताल की रोज़मर्रा की मेडिकल कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। जैसे ही डॉ. देव मेहता (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) अपनी निजी ज़िंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके फैसले आसपास के रिश्तों को प्रभावित करने लगते हैं।

आने वाले एपिसोड्स में डॉ. सृष्टि डिग्गी (अर्जुन पुंज) के साथ अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू करने की तैयारी करती हैं, लेकिन जेबीएमएमसी में काम जारी रखने का उनका फैसला उनकी शादी के इर्द-गिर्द तनाव पैदा कर देता है। जैसे ही उनके करियर और प्राथमिकताओं पर सवाल उठते हैं, डॉ. सृष्टि खुद को निजी ज़िम्मेदारियों और उस अस्पताल के बीच फंसा हुआ पाती हैं, जो हमेशा उनकी ज़िंदगी का अहम् हिस्सा रहा है। वहीं, डॉ. देव भी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ता है, जब डॉ. प्रीति (छवि पांडे) आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज़ करती हैं। डॉ. देव और डॉ. सृष्टि दोनों ही अहम् फैसलों का सामना करते हैं और जैसे ही वे आगे बढ़ने की तैयारी करते हैं, उनकी राहें एक बार फिर जटिल मोड़ लेती हैं।

क्या डॉ. देव प्यार को एक और मौका देंगे और क्या डॉ. सृष्टि और दिग्विजय की शादी तय योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी?

आने वाले ट्रैक के बारे में बात करते हुए, गुलकी जोशी ने साझा किया, “डॉ. सृष्टि ऐसे मुकाम पर पहुँच गई हैं, जहाँ उन्हें पता है कि उन्हें डिग्गी के साथ आगे बढ़ना है, भले ही उनके अतीत की कई भावनाएँ अब भी पूरी तरह सुलझी नहीं हैं। उन्होंने हमेशा अपनी निजी ज़िंदगी और करियर को बराबर महत्व देने की कोशिश की है, लेकिन इस बार वह खुद को एक कठिन स्थिति में पाती हैं। शादी नज़दीक आने के साथ उन्हें कुछ सख्त फैसले लेने होंगे और यह समझना होगा कि वह वास्तव में क्या चाहती हैं। यह उनके जीवन का वह पल है, जब उन्हें सीईओ के पद और अपने प्यार के बीच चुनाव करना है।”

आने वाले ट्रैक के बारे में बात करते हुए, इकबाल खान ने साझा किया, “डॉ. देव अपनी निजी ज़िंदगी में बहुत कुछ झेल चुके हैं और अब वह यह स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं कि डॉ. सृष्टि के साथ चीज़ें पहले जैसी नहीं हो पाएँगी। जैसे ही उन्हें लगता है कि वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं, डॉ. प्रीति अपने भाव व्यक्त करके उन्हें चौंका देती हैं। यह उन्हें पूरी तरह अप्रत्याशित स्थिति में डाल देता है, क्योंकि अब उन्हें समझना होगा कि वह वास्तव में क्या महसूस करते हैं।”

सोनी सब पर यादें देखिए, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें