दूध विक्रेता संघ का हड़ताल का ऐलान, दूध वितरण बंद करने की चे... - CG Sandesh

दूध विक्रेता संघ का हड़ताल का ऐलान, दूध वितरण बंद करने की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा : दूध विक्रेता संघ ने पशु आहार और अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। संघ ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गाय के दूध का भाव 60 रुपये और भैंस के दूध का भाव 70 रुपये प्रति लीटर करने की मांग रखी है।

रेट तय नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी

संघ के मुताबिक डेयरी संचालकों के साथ दूध के नए रेट को लेकर सहमति नहीं बनी है। ऐसे में संघ ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक तिल्दा-नेवरा शहर में दूध का वितरण बंद रखा जाएगा। संघ ने प्रशासन से हड़ताल के दौरान सहयोग की मांग की है।

दूध आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

दूध विक्रेता संघ के इस फैसले से शहर में दूध की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। संघ ने यह भी कहा है कि हड़ताल के दौरान निर्णय के विपरीत दूध वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें